बस्ती में खराब मौसम, पाले से फसलें प्रभावित:गेहूं, सरसों, प्याज, आलू को नुकसान का खतरा

5
Advertisement

बस्ती के साउघाट क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। पाला पड़ने की आशंका से गेहूं, सरसों सहित अन्य प्रमुख फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं, सरसों, प्याज, लहसुन, आलू और टमाटर जैसी प्रमुख फसलें पाले की चपेट में आ सकती हैं। यह स्थिति इन फसलों की गुणवत्ता और उपज दोनों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। पिछले सात-आठ दिनों से सुबह के समय मौसम खराब बना हुआ है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय किसानों का नाम राम बहादुर लोलाई शिव कुमार महेश कुमार अखिलेश कुमार अमर दीप कुमार लाला बहादुर का कहना है कि यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो उनकी कड़ी मेहनत और निवेश पर पानी फिर सकता है। उन्होंने अपनी फसलों को बचाने के लिए आवश्यक उपायों की मांग की है।
Advertisement