बस्ती में जमीन विवाद:तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज

1
Advertisement

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में जमीन पर पोल गाड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर हमला किया गया। पीड़ित मंजीत वर्मा ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर पोल गाड़ने से रोका, उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। छतौना निवासी मंजीत वर्मा, जो लखराम के पुत्र हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पट्टा नंबर 234 घ खम्हरिया राम जानकी मार्ग पर स्थित है। उन्होंने दावा किया कि इस जमीन पर उनका लंबे समय से कब्जा है। मंजीत के अनुसार, जब वह अपनी जमीन पर पोल गाड़ रहे थे, तभी इम्तियाज पुत्र यार मुहम्मद, अतहर खाँ उर्फ बब्बू पुत्र मंसूर आलम खां, मुकेश (पुत्र अज्ञात) और कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगाए गए पिलर गिरा दिए और मंजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मंजीत वर्मा ने किसी बड़े विवाद से बचने के लिए घटनास्थल से हटकर छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया है। इस संबंध में छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मंजीत वर्मा के प्रार्थना पत्र पर इम्तियाज पुत्र यार मोहम्मद, अख़्तर खां उर्फ बब्बू पुत्र मंसूर आलम खां, मुकेश पुत्र अज्ञात (निवासी खम्हरिया, थाना छावनी, जनपद-बस्ती) और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 173 बी एन एस एस की धारा 115(2)351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Advertisement