Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार में महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन धीरसेन निषाद ने ‘स्वच्छ भारत मिशन नगरीय’ के तहत ‘नारी स्वच्छता लीड्स’ थीम के अंतर्गत शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला सफाईमित्रों को यह सम्मान दिया। चेयरमैन धीरसेन निषाद ने सफाईकर्मी उषा देवी, रागिनी, मुन्नी, सरस्वती और उर्मिला देवी सहित अन्य महिला सफाईमित्रों को सम्मानित किया। यह सम्मान 8 से 14 मार्च 2026 तक चलने वाले ‘नारी स्वच्छता लीड्स’ अभियान के तहत दिया गया। इस अवसर पर महिला सफाईकर्मियों के समर्पण, परिश्रम और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर रूधौली बाजार के निर्माण में महिला सफाईमित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान ‘सशक्त नारी – स्वच्छ शहर की आधारशिला’ और ‘जनभागीदारी से ही स्वच्छता का संकल्प साकार होगा’ जैसे संदेश भी दिए गए। इस कार्यक्रम में सीएम फेलो अमित कुमार, लिपिक संजीव द्विवेदी, मोहन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरजीत निषाद, सफाई नायक संजय, राजेश कुमार, महेश यादव, अवधेश यादव और उपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



































