Advertisement

बोदवल बाजार स्थित सिविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव और लाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस वार्षिक उत्सव में कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अनम खातून और अनुष्का सहित अन्य बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने नौनिहालों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें संवारने का काम विद्यालय के गुरुजनों ने बखूबी किया है। उन्होंने सिविलियन विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेल, गायन और बौद्धिक ज्ञान जैसे हर क्षेत्र में विकसित कर रहे हैं। कार्यक्रम को सुरेश गौड़ और प्राथमिक शिक्षक संघ के अभय सिंह यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आशा त्रिपाठी, रजनीश चौबे, अशोक कुमार (प्रधानाध्यापक, धौरहरा गोचना), आलोक कुमार (बोदवल द्वितीय), सुनील कुमार भट्ट (छपिया पांडेय), आशा त्रिपाठी (प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक अहरा), ओमप्रकाश विश्वकर्मा (कार्यवाहक प्रधानाध्यापक, बोदवल बाजार), प्रवीन कुमार (सहायक अध्यापक), अर्जुन सिंह, उजमा खातून, सुमन गुप्ता (सहायक अध्यापिका) उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बुधिराम चौधरी, शिक्षामित्र राजेश कुमार, ज्योति, प्रिया (अनुदेशक), निर्मला चौधरी, शांति प्रजापति (शिक्षामित्र), हरिश्चंद्र भारती, मुहम्मद वहाब, गुलाब सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चों के अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सिविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानप्रबंधक अशोक मौर्य ने किया।


































