बस्ती में किशोरी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल

0
4

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी को शादी के लिए धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गांव के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग से कहीं जा रही थी। तभी आरोपी ने उसे रोक लिया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने शादी नहीं की तो उसे जान से मार दिया जाएगा और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। पिता के अनुसार, आरोपी पहले भी किशोरी को अपने साथ ले जा चुका है। उस समय भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद किया था और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी जमानत पर छूटकर आया है और तब से लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहा है, जिससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश किया और झूठे मामले बनाकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन