नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार:गौर पुलिस ने शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पकड़ा

0
0

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमीरुल्लाह उर्फ कुन्ना, जो नसीबुल्लाह का पुत्र और बस्ती के सोनहा थाना अंतर्गत द्वारिकाचक गांव का निवासी है, उसे शुक्रवार को शिवा घाट पुल के पास एक मजार से हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी थाना गौर में दर्ज भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे बस्ती न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान, उपनिरीक्षक बृजलाल दत्त, हेड कांस्टेबल शिव प्रसाद गौड़ और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा शामिल थीं।
Advertisement