
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के साल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक की पुरैना पंचायत के प्रधान ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं रविंद्र चौधरी, ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद, क्षेत्र पंचायत सल्टौआ का प्रधान हूं। मेरे कार्यकाल में बहुत ही विकास हुआ है। मैं 2021 में मुख्यमंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत भी हुआ हूं। और हमारा यह ग्राम पंचायत पूरे ब्लॉक में और जनपद में एक नंबर का है। जो भी अधिकारी आते हैं, पहले हमारे यहां मुस्तफाबाद ही आते हैं। यहां का विकास कार्य देखने योग्य है। अधिकांश इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, पंचायत भवन का सुंदरीकरण, खेल मैदान और अन्य बहुत से काम हुए हैं। पेंशन, विधवा पेंशन, हमारे यहां सामूहिक शादियां, निशुल्क बोरिंग की व्यवस्था सहित जो भी सुविधाएं हैं, बहुत बढ़िया ढंग से प्रदान की गई हैं। विकास कार्य देखने योग्य है। यहां पर जो भी सरकारी बिल्डिंग हैं, सबकी बाउंड्री वाल हो गई है। सबका सुंदरीकरण हो गया है। एकदम स्वच्छ वातावरण है, कोई दिक्कत नहीं है। आगे अगर भविष्य में समय और अवसर मिला तो और भी जो काम बाकी हैं, उनको पूरा किया जाएगा। लगभग-लगभग हमारे यहां जो भी मामले फंसे हुए थे, चाहे रास्ते के हों या अन्य भी, सबको पूरा किया गया है। बने रहिए आप दैनिक भास्कर के साथ। मैं दैनिक भास्कर और ग्राम पंचायत की सभी जनता का प्रणाम स्वीकार करता हूं। जय हिंद, जय भारत।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं




































