
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लॉक की अगौना पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार यादव से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं बहादुरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत अगौना का प्रतिनिधि विजय कुमार यादव हूँ। ग्राम पंचायत अगौना में पिछले पांच सालों में काफी विकास कार्य हुए हैं। बीस से अधिक नई नालियों का निर्माण किया गया है और पुरानी नालियों की मरम्मत भी करवाई गई है। बीस से पच्चीस संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग कराई गई है। पंचायत भवन के प्रांगण में नए पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। प्राथमिक विद्यालय अगौना में इंटरलॉकिंग और टाइल का कार्य हुआ है, साथ ही विकलांग शौचालय का निर्माण भी ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया है। इसके अतिरिक्त, आचार्य रामचंद्र शुक्ल के परिसर में इंटरलॉकिंग और उनकी प्रतिमा के ऊपर छत का निर्माण कार्य करवाया गया है। अंबेडकर पार्क में भी निर्माण कार्य करवाया गया है और इंटरलॉकिंग लगाई गई है। इसी प्रकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल से संबंधित स्थान पर, जहाँ आचार्य शुक्ल ने शिक्षा ग्रहण की थी, उस परिसर में भी इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया गया है। दैनिक भास्कर एक विश्वसनीय न्यूज़ ऐप है जो समय-समय पर पंचायत चुनाव और स्थानीय जानकारी सटीक तथा विश्वसनीय रूप से प्रदान करता है। इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं




































