शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पीटा:गौर थाना क्षेत्र में बवाल, महिला ने साथ रहने की जिद की

1

जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो गया। एक युवक को शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया। यह घटना तब हुई जब युवक कथित तौर पर महिला के घर पहुंचा। ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट के बाद ग्रामीणों ने ही डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला ने युवक के साथ रहने की जिद पकड़ ली। महिला का दावा है कि उनके बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध है। हालांकि, पिटाई के बाद युवक ने महिला को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। प्रेमी के मुकरने के बाद गांव में चर्चा और विवाद तेज हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि शादीशुदा महिला का प्रेम प्रसंग गांव में एक बड़ा मुद्दा बन गया है। पुलिस फिलहाल मामले को शांत कराने में जुटी है और अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Advertisement