
बस्ती जनपद के गौर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों को प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। यह कार्यक्रम कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी राम ललन मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें किसानों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी या अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं अभी तक पूरी नहीं हुई हैं, वे उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लें। ऐसा करने से उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहेगा। प्रधानमंत्री द्वारा 13 मार्च 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। इसके तहत देशभर के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के बीटीएम सुनील यादव, दीना नाथ शुक्ल, धीरेन्द्र वर्मा, जितेंद्र पटेल और रमेश उपस्थित रहे। इनके साथ ही प्रगतिशील किसान अजय रोहित, फूलचंद यादव, प्रेम राज तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।


































