रुधौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण की तैयारी बैठक:जिला मंत्री विनय यादव सहित कई नेता रहे मौजूद

1

मण्डल रुधौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के आगामी कार्यक्रम की तैयारी बैठक संपन्न हुई। यह बैठक शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित की गई थी। बैठक में जिला मंत्री श्री विनय यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पुष्करादित्य सिंह ने भी अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राकेश शर्मा, श्री विजय राजू पांडेय, श्री रामउग्रह जयसवाल, श्री मनोज ठाकुर, श्री विजय तिवारी, श्री अशोक पांडेय, श्री राज कुमार सोनी, श्री राज कुमार चौधरी, श्री प्रतीक सिंह, श्री गोपाल सिंह, श्री राम केवल गुप्त, श्री मनोज सोनी और श्री रेकश अग्रहरी सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement