
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की तुसायल पंचायत के प्रधान तबारक हुसैन प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम तबारक शफी मोहम्मद खान है। में रामनगर विकास खंड ग्राम के पंचायत तुसायल का प्रधान प्रतिनिधि हूं। और मैंने विगत 5 सालों में गांव के विकास के लिए खड़ंजा- नाली,, शौचालय, विधवा पेंशन विकलांग पेंशन आर सीसी इंटरलॉकिंग अन्नपूर्णा भवन कूड़ा घर आदि तमाम काम कराए हैं। और जो काम बचा हुआ है, जनता ने मुझे दोबारा मौका दिया तो शेष बचे काम को पूरा करूंगा। दैनिक भास्कर की एक अच्छी पहल है जो हर छोटी बड़ी घटनाओं को गांव-गांव तक पहुंचती है हम भी देखते हैं आप भी देखते रहिएडिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं



































