
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के साल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक की बहेरिया पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार मिश्र से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं ग्राम पंचायत बहरिया, जो विकास खंड सल्टौआ, गोपालपुर के अंतर्गत आता है, का प्रधान पति हूँ। और प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता हूँ। मैंने अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल के अंदर लगभग पाँच सौ मीटर आरसीसी रोड, लगभग साढ़े छह सौ मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य, और लगभग चार सौ मीटर खड़ंजा का कार्य, और लगभग ढाई सौ मीटर एवं डेढ़ सौ मीटर पाइपलाइन का कार्य पानी निकासी के लिए करवाया है। कई भू-गड्ढे भी बनवाए हैं और सोख्ता भी बनवाया है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जो भी पात्र लोग थे, उन्हें उपलब्ध करवाई है। साथ ही साथ पात्र लोगों को आवास भी उपलब्ध करवाए हैं और कुछ लोगों का चयन किया है जिनकी सूची इस ब्लॉक में जमा है। मांग आने पर उन लोगों को भी मिलेगा। विकास कार्य जारी हैं। जनता अगर मुझे फिर से मौका देगी, तो मैं पुनः विकास कार्य करूँगा।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं





































