
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की महादेउरी पंचायत के प्रधान राधेश्याम राजभर, ग्राम प्रधान, महादेउरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।दैनिक भास्कर के दर्शकों को मेरा नमस्कार। मैं राधेश्याम राजभर, ग्राम प्रधान, ग्राम सभा महादेवरी, ग्राम विकास खंड कप्तानगंज, जनपद बस्ती। मैं जब से प्रधान हुआ हूं, अपने ग्राम सभा का समुचित विकास किया हूं। किसी भी प्रकार की द्वेष भावना न रखते हुए, गांव में लगभग 1000 मीटर इंटरलॉकिंग, 200 मीटर आरसीसी, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, उचित दर दुकान का निर्माण, कुओं का जीर्णोद्धार कार्य, अमृत सरोवर का निर्माण आदि तमाम विकास कार्य किया हूं। गांव में नालियों का भी निर्माण कराया हूं, गांव के अंदर इंटरलॉकिंग कराया हूं। इस प्रकार, मैं बहुत समुचित तरीके से गांव का विकास कर रहा हूं। जनता से हमारी अपील है कि वे हमें एक बार पुनः अवसर दें ताकि मैं आगे भी भविष्य में गांव का विकास कर सकूं। नमस्कार, दैनिक भास्कर के दर्शकों को। पंचायत चुनाव संबंधित किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए आप लोग दैनिक भास्कर ऐप को देखते रहिए। नमस्कार।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं


































