
गौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार, 14 मार्च को सुबह करीब 8:30 बजे यात्रियों को टिकट बुक कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टिकट काउंटर पर यूपीआई (UPI) भुगतान स्वीकार नहीं किया गया, क्योंकि पेमेंट एक्सेप्ट करने वाला क्यूआर (QR) कोड खराब था। काउंटर कर्मचारी ने यात्रियों को बताया कि क्यूआर कोड में खराबी के कारण यूपीआई भुगतान नहीं लिया जा सकता। इसके बाद जब यात्रियों ने नकद भुगतान करना चाहा, तो उन्हें खुले पैसे न होने की समस्या का सामना करना पड़ा। खुले पैसे न मिलने के कारण कई यात्रियों को बिना टिकट लिए ही वापस लौटना पड़ा। इस स्थिति से परेशान एक यात्री ने रेलवे के एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। रेलवे विभाग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिकायत संख्या 2026031403611 दर्ज की और संबंधित अधिकारी को जांच के लिए भेज दिया। बभनान रेलवे स्टेशन के सुपरवाइजर संजय ने शिकायतकर्ता को बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।



































