सोनहा थाने में समाधान दिवस का आयोजन:थानाध्यक्ष और नायब तहसीलदार की संयुक्त अध्यक्षता में हुआ आयोजन

0
2

बस्ती जिले के सोनहा थाने में 14 मार्च 2026 को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह और नायब तहसीलदार पूजा वर्मा ने संयुक्त रूप से की। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के दिशा-निर्देश और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। प्राप्त 9 प्रार्थना पत्रों में से 2 पुलिस विभाग से संबंधित थे, जबकि 7 राजस्व विभाग से जुड़े थे। समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग के पूर्व के 2 लंबित आवेदन पत्रों का भी निस्तारण किया गया। आज प्राप्त नए प्रार्थना पत्रों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर उन्हें निस्तारण हेतु संबंधित स्थानों पर भेजा गया। इस अवसर पर प्रभारी चौकी असनहरा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक देवमुनि, वीपीओ और हल्का लेखपाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन 2