एडिशनल CMO ने CHC का किया निरीक्षण:बस्ती के रुधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

1

जनपद बस्ती के रुधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का शनिवार को स्टेट टीम की मौजूदगी में एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बृजेश शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, एडिशनल CMO ने लैब रूम, उपस्थिति रजिस्टर, मरीजों के इलाज की व्यवस्था, दवाओं के स्टॉक, डॉक्टरों की उपलब्धता और स्टाफ नर्स की मौजूदगी की जांच की। उन्होंने डिलीवरी रूम और ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आनंद मिश्रा से अस्पताल से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की गई। निरीक्षण के समय स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना गुप्ता, स्टाफ नर्स श्वेता गुप्ता, एक्स-रे टेक्नीशियन गिरजेश पाठक, फार्मासिस्ट जितेंद्र शुक्ला, डॉ. रामकिशोर जांडू और वार्ड बॉय जगजीवन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद, अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
Advertisement