
शास्त्री नगर में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतार दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार, 14 मार्च 2026 को वार्ड नंबर 14, शास्त्री नगर में हुई। सभासद और ग्रामीणों ने दूरभाष पर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि श्रवण मिश्र उर्फ झिनकू (लगभग 32 वर्ष) पुत्र राम शुद्ध मिश्रा ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। उसके परिजनों ने शव को गोदाम के अंदर फर्श पर उतार दिया था। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।




































