
बस्ती पुलिस ने शांति भंग की आशंका में आठ लोगों का चालान किया है। यह कार्रवाई हरैया क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में सिकंदरपुर चौकी प्रभारी रीतेश चंचल ने परसरामपुर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस ने इन सभी अभियुक्तों/अभियुक्ताओं का चालान भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत किया है। चालान किए गए आठ लोगों में विभिन्न गांवों के निवासी शामिल हैं। इनमें अनुज जायसवाल (19), पुत्र पप्पू उर्फ अरविंद जायसवाल, ग्राम बसगड़ी, थाना परसरामपुर, बस्ती; रामनेत उर्फ दरोगा यादव (48), पुत्र रामलौटन, दुर्गागंज, थाना नवाबगंज, गोंडा; मंजीत (19), पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान, गोरया, थाना परसरामपुर, बस्ती; रानू देवी (49), पत्नी रामगोपाल, रायपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती; प्रेम कुमार (43), पुत्र शोभाराम, ग्राम रायपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती; प्रभुनाथ (48), पुत्र रामतीरथ, ग्राम रायपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती; सूर्यनाथ (32), पुत्र रामतीरथ, ग्राम रायपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती; और विजय गुप्ता (30), पुत्र रामगोपाल, ग्राम रायपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती शामिल हैं। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रतीश चंचल, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल जगतनारायण, कांस्टेबल आनंद यादव और महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्या शामिल थीं। यह सभी परसरामपुर थाने से संबंधित हैं।




































