
बस्ती जिले में शांतिभंग की आशंका को लेकर छावनी पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी अभियुक्तों को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष छावनी चंदन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सोनू पाठक पुत्र स्वामीनाथ पाठक, दिनेश पुत्र पंचलाल, नंदलाल पुत्र पंचलाल, राजेश पुत्र पंचलाल और राकेश पुत्र पंचलाल शामिल हैं। ये सभी विक्रमजोत गांव, थाना छावनी, जनपद बस्ती के निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंदन, उपनिरीक्षक शशिशेखर सिंह और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल थे।



































