महादेवा के कॉलेज का वार्षिकोत्सव संपन्न:डीआईजी मुख्य अतिथि रहे, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

0
3

विकासखंड बनकटी के अंतर्गत शनिवार को महादेवा चौराहे पर स्थित राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज एवं एफएसजीडी कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्ती के डीआईजी संजीव त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। डीआईजी संजीव त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी प्रतिभा को देखकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं और सराहना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, प्रधानाचार्य प्रीति सिंह राठौर, प्रबंधक इंजीनियर विशाल सिंह और संयोजक रामायण सिंह विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
Advertisement