मजगंवा में शिव परिवार स्थापित, भागवत कथा शुरू:ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में आयोजन

0
1

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित मजगंवा गांव में ज्ञानेश्वर महादेव शिव शक्ति धाम मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शिव परिवार की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव परिवार को स्थापित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। इस संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान आचार्य प्रदीप कुमार पाण्डेय ‘रंजन जी महाराज’ (अयोध्या धाम) करा रहे हैं। कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, आस्था और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है। आयोजन में ग्रामवासी भीमशंकर त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, अमित, अजीत, गोकर्णनाथ, हृदयराम, राम अकूल, सुशील सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह आयोजन मजगंवा ग्रामवासियों द्वारा ज्ञानेश्वर महादेव शिव शक्ति धाम मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
Advertisement