पैकोलिया में दो विद्यालयों का वार्षिकोत्सव:छात्रों ने दीं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विधायक भी हुए शामिल

0
0

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को दो विद्यालयों में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित किया। इटवा कुन्गाई-बस्ती स्थित श्री रामकृष्ण सरस्वती शिशु मंदिर मां केशमती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता श्री जटाशंकर शुक्ल ने की, जबकि दयाशंकर पटवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। योगेन्द्र सिंह, प्रबल मलानी और दिग्विजय सिंह राणा विशिष्ट अतिथि थे। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, काव्यावली, प्रहसन और ऐतिहासिक एकांकी जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अवध शरण मिश्र, मनोज पाठक, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, विनय शंकर मिश्रा, वरुण पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसी क्रम में बनकटवा जोत कन्हई-बस्ती स्थित आर आर सी साइंस एकेडमी में भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कवींद्र चौधरी अतुल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक चौधरी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। इस अवसर पर सुरेश चौधरी, शिवा चौधरी, डॉ. रजनीश पटेल, अमित पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयभान वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement