
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर स्थित पॉलिटेक्निक चौराहे पर देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें एक बाइक सवार व्यक्ति अज्ञात वाहन से टकरा गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बाइक नंबर JH 21 L 5809 का चालक सत्येंद्र राय गोरखपुर की ओर जा रहा था। पॉलिटेक्निक चौराहे पर उसकी बाइक आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन के पीछे जा घुसी। इस दुर्घटना में सत्येंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।






























