
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक की जिभियाँव पंचायत के प्रधान सदरुद्दीन अंसारी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार, मैं शदरुद्दीन अंसारी प्रधान हूँ, ग्राम पंचायत जिभियांव, ब्लॉक कुदरहा ,डिस्ट्रिक्ट बस्ती से। मैं पिछले पाँच सालों में अपने ग्राम पंचायत में बहुत सारे विकास के काम किए हैं, जैसे कई इंटरलॉकिंग और सीसी रोड बनवाए हैं, नाली बनवाई है हमने। और आँगनबाड़ी की मरम्मत करके बहुत ही शानदार आँगनबाड़ी बनवाया है। और उसके बाद अगर एनएम सेंटर को लेकर कहा जाए, तो एनएम सेंटर हमने जब मरम्मत कराया है, उसके लिए हमको डीएम महोदय से प्रशस्ति पत्र मिलना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे उपलब्ध नहीं रहे, तो मुझे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) महोदय से प्रशस्ति पत्र भी मिला है, सबसे बेहतर एनएम सेंटर बनाने के लिए। और बहुत सारे काम अभी बाकी हैं और वे भी पूरे किए जाएँगे। और इंशाअल्लाह, अगर आने वाले समय में फिर से दोबारा मौका मिलता है, तो जो भी काम बचे हुए हैं और जो हमारे लक्ष्य में हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। दैनिक भास्कर की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। जिनसे हमें बहुत कुछ देखने और जानने को मिलता है। बहुत-बहुत धन्यवाद।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं



































