
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की मझौवा रामप्रसाद पंचायत के प्रधान मनोजकुमार पांडे ग्राम प्रधान शेखापुर से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार मेरा नाम मनोज पांडे है। मैं बस्ती जिले के विकास खंड रामनगर के ग्राम पंचायत इब्राहिमचक शेखापुर का प्रधान हूं। मेरे द्वारा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण कार्य, सीसी रोड, खड़ंजा निर्माण कार्य, साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए आरसीसी सेंटर, पंचायत भवन, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। हमारे यहां जल के लिए जलकल योजना के तहत पानी की टंकी का भी निर्माण हुआ है और जनता ने जो मुझे अवसर दिया पांच वर्षों में जो मुझसे संभव हो सका मैंने किया। अभी विगत कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी रोड का भी स्वीकृति मिली है मेरी ग्राम पंचायत को जो अभी जो कार्य शेष बचे हैं अगर जनता मुझे दोबारा मौका देती है तो शेष कार्य तत्परता से मैं कराऊंगा। यह दैनिक भास्कर का अच्छा पहल है जो गांव-गांव तक खबरें पहुंचाती है। हम भी देखते हैं आप भी देखिए।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं





































