सरोज गैस एजेंसी पर 150 उपभोक्ताओं को गैस वितरण:सोमवार को बंद रहती है एजेंसी, केवाईसी करना जरूरी

0
1

क्षेत्र की इंडियन गैस की सरोज गैस एजेंसी पर सोमवार को 150 से अधिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। यह वितरण एजेंसी के सामान्य अवकाश के दिन किया गया। एजेंसी संचालक अखिलेश सिंह ने बताया कि सोमवार को एजेंसी बंद रहती है। हालांकि, उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए विशेष रूप से गैस का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 150 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन उपभोक्ताओं को केवाईसी करवाना है, उनका केवाईसी भी करवाया जा रहा है। एजेंसी पर फिलहाल किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और सभी सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन 2