प्रधान जी के दावे-वादे:बस्ती ब्लॉक की गोटवा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
0

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के बस्ती ब्लॉक की गोटवा पंचायत के प्रधान प्रधान शिव श्याम चौधरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं ग्राम प्रधान गोटवा शिवश्याम चौधरी। अपने पांच साल के कार्यकाल में, जब हमें मौका मिला और हम चुनाव जीते, तो हमने गांव में भूमिगत नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग कार्य, शादी अनुदान, पेंशन और महिलाओं के लिए पारिवारिक लाभ जैसी सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा किया है। ये सभी कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इस बार हमने आगे चुनाव लड़ने के लिए जो मुद्दे बनाए हैं, वे हमारे द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित हैं, क्योंकि ऐसा कुछ बचा ही नहीं है जो हमने न किया हो। हमने अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन और शौचालय जैसे सभी प्रकार के निर्माण कार्य करवाए हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालयों में टाइलिंग का कार्य और रास्तों का निर्माण कराया गया। हमने शिक्षा के उत्थान के लिए भी संघर्ष किया है और अधिक से अधिक विकास कार्य किए हैं। पिछली बार ग्राम पंचायत की जनता ने हमें साढ़े पांच सौ से अधिक मतों से विजयी बनाया था। इस बार हमें उम्मीद है कि हमारे किए गए कार्यों के कारण जनता हमें और भी अधिक मतों से जिताएगी, क्योंकि हमने ईमानदारी से काम किया है और हमें उसका प्रतिफल अवश्य मिलेगा। यदि इस बार हम चुनाव जीतते हैं, तो हम शादी अनुदान में तीन आवश्यक वस्तुएँ देंगे। इनमें से फ्रिज, वाशिंग मशीन, टेलीविजन और अलमारी में से तीन का चुनाव किया जा सकता है। पहले भी मैं एक वस्तु दे रहा था। दैनिक भास्कर, जो हमारी बात समाज के हर वर्ग तक पहुंचाता है, उसके लिए यह बहुत ही सराहनीय है। हम हमेशा उनके नोटिफिकेशन देखते हैं। इसके लिए मैं दैनिक भास्कर को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ, क्योंकि यह हमेशा समाज में एक ऐसा संदेश देता है कि हम जो भी करते हैं, उसे सच्चाई और पारदर्शिता के साथ करते हैं। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2