प्रधान जी के दावे-वादे:बस्ती ब्लॉक की जामडीह शुक्ल पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
2

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के बस्ती ब्लॉक की जामडीह शुक्ल पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि प्रिंस शुक्ला से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मेरा नाम प्रिंस शुक्ला है। मैं ग्राम पंचायत जामडीह शुक्ला का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। मैंने अपनी ग्राम पंचायत में नाली, सड़क, खडजा, सीसी, आरआरसी भवन, पंचायत भवन सहित अनेकों ऐसे कार्य कराए हैं जो ग्राम पंचायत की आम जनता के लिए लाभप्रद और सुविधाजनक हैं। समयाभाव के कारण पाँच साल में सभी काम 100 प्रतिशत पूरे नहीं हो पाते हैं। इसलिए, अगली बार जब ग्राम पंचायत की जनता हमें मौका देगी, तो जो भी बचे हुए कार्य हैं — वैसे हमारे यहाँ बचे हुए कार्य बहुत कम ही हैं, क्योंकि हमने पाँच साल में ऐसे बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जो देश की आजादी के बाद से नहीं हुए थे — वे सभी कार्य पूरे किए जाएँगे। जनता का आशीर्वाद और स्नेह मिला तो मैं फिर से कार्य करने के लिए तत्पर रहूँगा। दैनिक भास्कर ऐप पर आप सभी लोग जुड़िए, वह बहुत अच्छा ऐप है, उससे सभी जानकारियाँ मिलती रहती हैं। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2