बस्ती नगर पालिका परिषद में पांच नए सदस्य नियुक्त:राज्यपाल की अनुमति से जारी अधिसूचना, स्थानीय राजनीति में बढ़ी हलचल

0
2

बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग ने बस्ती नगर पालिका परिषद के लिए पांच नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल की अनुमति से जारी इस अधिसूचना के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नामित सदस्यों की सूची शासन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, नगर पालिका परिषद बस्ती के लिए पांच लोगों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है: प्रमोद कनौजिया (वार्ड-1, नरहरिया पुरानी बस्ती) अश्वनी श्रीवास्तव (295, आवास विकास कॉलोनी, गांधी नगर) अमरनाथ चौरसिया (वार्ड-1, नरहरिया पुरानी बस्ती) अभिषेक पटेल (वार्ड-13, पशुवतिपुरम, सिविल लाइन) मृदुला शुक्ला (महुअरीखांवा, गांधी नगर) नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत इस घोषणा के बाद नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने शासन के निर्णय का स्वागत किया और सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से नगर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। स्थानीय नेताओं ने जताई प्रसन्नता वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, गौतम यादव और जगदीप श्रीवास्तव ने भी इन नियुक्तियों पर खुशी व्यक्त की। नेताओं का मानना है कि इन अनुभवी सदस्यों के परिषद में आने से जन समस्याओं के निस्तारण में सहूलियत होगी और शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन 2