पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग का निर्माण शुरू:भाजपा नेता अमन शुक्ला के 2018 के आंदोलन को मिली सफलता

0
0

बस्ती जिले में पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। करीब 9.385 किलोमीटर लंबी यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी, जिस पर कुल 21.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग गौर विकास क्षेत्र सहित अन्य इलाकों के लोगों को हरैया तहसील मुख्यालय, अयोध्या धाम और लखनऊ से जोड़ता है। लंबे समय से इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग की जा रही थी, क्योंकि संकरी सड़क के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। भाजपा नेता पंडित अमन शुक्ला ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ 26 मई 2018 को तेनुआ चौराहा पर एक बड़ा धरना-प्रदर्शन किया था। उनके इस संघर्ष और सहयोगियों के समर्थन के बाद अब यह कार्य सफल हुआ है। पंडित अमन शुक्ला के अनुसार, पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग का निर्माण पहले वर्ष 2008-09 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कराया गया था। हालांकि, तब यह सड़क चौड़ी नहीं थी, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें आती थीं। अब सात मीटर चौड़ी सड़क बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी और सड़क के दोनों ओर चौड़ाई बढ़ाने का काम भी जारी है। पंडित अमन शुक्ला ने इस परियोजना को मंजूरी देने के लिए शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के लोगों और पूर्व सांसद व असम प्रदेश के प्रभारी हरीश द्विवेदी का आभार व्यक्त किया। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन 2