अधीक्षक के आंखों पर बंधी पट्टी:अस्पताल गेट के सामने गड्ढा, आवागमन बेत्तर, राहगीर व मरीज परेशान

0
3

बस्ती जनपद के गौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य गेट नंबर 1 के सामने एक बड़ा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा मरीजों, कर्मचारियों और अन्य आगंतुकों के लिए गंभीर समस्या का कारण बन रहा है, जिससे अस्पताल में आवागमन बाधित हो रहा है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि अधीक्षक स्वयं आज तक इस गेट से नही आए। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। कई एम्बुलेंस चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस रास्ते से वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। गड्ढे के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में बाधा आ रही है, जिससे उनके इलाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। बावजूद इसके, अब तक इस गड्ढे की मरम्मत के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। जब इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि “मामला संज्ञान में आया है और इसे दिखवाया जाएगा।”
विज्ञापन 2