रुधौली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:वॉलीबॉल और क्रिकेट में टीम बी रही अव्वल, लंबी कूद में अभयदीप मिश्रा ने मारी बाजी

0
3

बस्ती जिले के रूधौली स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक सुशांत कुमार पाण्डेय और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने किया। उप-प्रधानाचार्य गिरिजेश साहू सहित सर्वेंद्र नाथ गौड़, अवधेश प्रजापति, विकास सोनकर, सुधीर कुमार, सूरज मिश्रा, रोहन पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, पूनम शर्मा, कोमल बरनवाल, अंकिता सिंह, श्रेया सिंह और श्वेता समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन मुख्य रूप से गिरिजेश साहू, विकास सोनकर और सर्वेंद्रनाथ गौड़ ने संभाला। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम बी विजेता रही, जिसमें राजदीप, हिमांशु, अश्वनी, रजत, अखंड, अमन मणि, फैजान, अर्पित, कृष्णा और शोएब शामिल थे। क्रिकेट प्रतियोगिता में भी टीम बी ने जीत हासिल की, जिसके सदस्य अखंड, राजदीप, नैतिक, अश्वनी, प्रियंश और फैजान रहे। रस्साकसी प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की टीम ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में अंशिक चौधरी, सृष्टि शर्मा, उन्नति शुक्ला, पलक सिंह, सृष्टि पटेल, रागिनी शर्मा, वंदना पांडेय, सिमरन यादव, अंशिका उपाध्याय और अनुष्का पांडेय शामिल थीं। वहीं कक्षा 11वीं की टीम बी ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। लंबी कूद के बालक वर्ग में अभयदीप मिश्रा ने 18 फीट की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दिव्यांश 14 फीट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन 2