रेड़वल गुरुद्वारे में सहज पाठ संपन्न:भजन कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया

0
3

क्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर कॉलोनी रेड़वल में मंगलवार को चार सहज पाठ की समाप्ति हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया, जिसमें भजन कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। भजन मंडली द्वारा शब्द गायन किया गया। सिख संगत और आम जनमानस ने गुरु के चरणों में माथा टेका और भजन कीर्तन में शामिल होकर आनंद लिया। कीर्तन दरबार में कीर्तनी जत्थों ने भी भजन कीर्तन प्रस्तुत कर संगत का मन मोह लिया। पूरा वातावरण ‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंज उठा। देर शाम तक लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वीरपुर, संग्रामपुर, जगदीशपुर, गोभिया, बर्दिया कुंवर, सेमरा और गोकुलपुर सहित विभिन्न गांवों से लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम में राम निहोर, रामबहोर, रामशरण, घनश्याम, गोविंद, गणेश और ओमप्रकाश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन 2