होलिका दहन पर दुकान जलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:लालगंज में 25 हजार के इनामी बदमाश सहित पुलिस ने की कार्रवाई

0
0

लालगंज पुलिस ने लालगंज बाजार में दुकानों में आग लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अंशुमान पाण्डेय उर्फ लोरिक भी शामिल है। यह गिरफ्तारी 17 मार्च, 2026 को लालगंज कुवानो पुल के पास से हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने होलिका दहन के दिन व्यापारियों की दुकानों में आग लगाकर दहशत फैलाई थी। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से व्यापारियों और आम जनता में संतोष है। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त और क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में लालगंज पुलिस टीम ने अंशुमान पाण्डेय उर्फ लोरिक (पुत्र योगेन्द्र प्रसाद, निवासी ठोकवा, लालगंज) और कुलदीप यादव (पुत्र विरई यादव, निवासी अछैती, महुली, संतकबीर नगर) को पकड़ा। वांछित अभियुक्त अंशुमान पाण्डेय उर्फ लोरिक पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। उन्हें धारा 326(g), 351(3) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक, उपनिरीक्षक अनन्त कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अनस अख्तर और कांस्टेबल जय प्रकाश यादव शामिल थे।
विज्ञापन 2