
बस्ती जिले के साउघाट ग्राम पंचायत के गंधार गांव स्थित दलित बस्ती में पक्की सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा। वर्तमान में सड़क के किनारे ट्रैक्टर से सफाई की जा रही है। यह सड़क लंबे समय से खराब थी, जिसमें कई जगह गड्ढे हो गए थे और यह टूट गई थी। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों कन्हैया लाल, कुलदीप कुमार दिवाकर, धर्मेंद्र कुमार, ओमकार, राम शंकर और अरुण राज ने बताया कि दलित बस्ती की यह पक्की सड़क काफी समय से जर्जर हालत में थी। मरम्मत कार्य शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।































