मठिया गोसाई निवासी छात्रा ने नेट जेआरएफ परीक्षा पास की:महुआडांड विद्यालय में शिक्षकों ने किया सम्मान

0
0

दुबौलिया विकास क्षेत्र के मठिया गोसाई गांव निवासी कंचन यादव ने नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा भी पास कर ली है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कंचन यादव की सफलता पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआडांड में बुधवार को शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कंचन यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कंचन ने नेट जेआरएफ और पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजदेव सिंह, शिक्षक रुकमेश कुमार, रजनीश, चन्द्रभूषण रावत और निर्मला सहित अन्य शिक्षकों ने कंचन यादव को शुभकामनाएं दीं। कंचन यादव की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में गर्व का अनुभव किया जा रहा है।
विज्ञापन 2