चैत्र नवरात्र में मीट-मछली दुकानें बंद करने की मांग:भानपुर उपजिलाधिकारी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सौंपा ज्ञापन

0
1

बस्ती जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष ने बुधवार को उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में चैत्र नवरात्र के दौरान मीट और मछली की दुकानों को बंद करने की मांग की गई है। आरएसएस ने बताया कि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। इस अवधि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह मांग उठाई गई है। ज्ञापन में विशेष रूप से चौराहों, बाजारों और सड़क किनारे खुलेआम चल रही मीट-मछली की दुकानों को पूरी तरह बंद कराने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन सौंपते समय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मायाराम, रक्षाराम, लालेंद्र भट्ट, अश्वनी कुमार, राजकुमार और सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन 2