
रुधौली नगर पंचायत में शासन स्तर से तीन नगरवासियों को सभासद मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। बुधवार को मनोनीत सभासद विजय नारायण तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इन मनोनयन से नगर पंचायत के कार्यों में काफी सहयोग मिलेगा और मनोनीत सभासद नगर पंचायत के विकास में भी अपना योगदान दे पाएंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, विजय कुमार पाण्डेय, राकेश शर्मा, राजू जायसवाल, पंकज सिंह, अनिल मौर्य, विनोद द्विवेदी, आर्य अनिल कुमार, जयप्रकाश जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव और अनिल पाण्डेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





























