
ईद और नवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा बभनान में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान बभनान चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे चालू रखने को कहा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने त्योहारों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।






























