
बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित डमरूवा जंगल में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता से 35 वर्षीय युवक फूलचंद चौहान की जान बचा ली गई। वह अपनी पत्नी से विवाद के बाद तनाव में था और खुद को नुकसान पहुंचाने बलुआ सम्मय माता के मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के पास चला गया था। घटना की सूचना मिलते ही टिनीच चौकी इंचार्ज श्रीहरि राय मौके पर पहुचे । पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान द्वारा युवक की पत्नी छाया देवी और उसकी दोनों बहनें, झिनका (निवासी भिटिया चौहारा) और किरन (पत्नी श्याम सुंदर, निवासी बन्नी बाघनगर बाजार) को सौप दिया। परिजनों और पुलिस के बीच युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास काफी देर तक चला। पुलिस ने युवक को शांत कराया और उसे उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता की सुरक्षा और हितों के लिए प्रतिबद्ध है।


































