मुंडेरवा नगरपंचायत में तीन सभासद मनोनीत:अनिल शुक्ल, रामस्वारथ कन्नौजिया और निर्मला देवी को मिली जिम्मेदारी

0
1

राज्यपाल द्वारा उत्तर प्रदेश की विभिन्न नगरपंचायतों में सभासदों को मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में मुंडेरवा नगरपंचायत में भी तीन सभासदों को नामित किया गया है। मनोनीत सभासदों में सामान्य वर्ग से अनिल शुक्ल शामिल हैं। वह पूर्व में किसान मोर्चा बस्ती के जिला शोध प्रमुख रह चुके हैं। बरडाड़ निवासी रामस्वारथ कन्नौजिया को दलित वर्ग से मनोनीत किया गया है। वह अपने ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। कन्नौजिया लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। तीसरे मनोनीत सभासद पिछड़े वर्ग से निर्मला देवी मोदनवाल हैं, जो अजय मोदनवाल की पत्नी हैं। वह भी भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन 2