
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट अब दर्ज कराई गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गौर के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।





























