कुदरहा बाजार में अज्ञात वाहन ने गोवंश को मारी टक्कर:मौके पर मौत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

0
1

लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में गुरुवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई। यह घटना राम जानकी मार्ग पर हुई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामपुर से कलवारी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाजार के पूर्वी छोर पर एक बछड़े को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बछड़े ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क पर घूम रहे पशुओं और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।
विज्ञापन 2