बस्ती में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:कप्तानगंज ब्लॉक के खजुहा गांव में हुआ हादसा, विधायक ने दी सांत्वना

0
3

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खजुहा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में संतोष कुमार की मौत हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव और क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीण उनके घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार का यह हादसा अचानक हुआ, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। संतोष कुमार अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक अतुल चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्र के लोगों ने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन 2