आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश।
रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।
नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहाँ जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला के साथ गाँव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देना शुरू कर दिया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार चौकी के पास स्थित एक गाँव का जंगल में गाँव की एक महिला जो रोज की तरह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। गाँव का ही युवक जिसका नाम दिन्ने भर बताया जा रहा है। महिला को जंगल में अकेला पाकर आरोपी दिन्ने भर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
*पुलिस की कार्रवाई।*
घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद, परिजन तुरंत नौतनवा थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई। नौतनवा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी दिन्ने भर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।वही पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





























