प्रधान जी के दावे-वादे:इकौना ब्लॉक की लाल बोझी पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

1
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की लाल बोझी पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि जीवन लाल वर्मा से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं जीवनलाल वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि लालबोझी विकासखंड इकौना जनपद श्रावस्ती। हमारी प्रधानी को लगभग पाँच वर्ष हो रहे हैं। हमने अपने कार्यकाल में ग्राम सभा का पंचायत भवन, जो बहुत जर्जर स्थिति में था, उसकी मरम्मत करवाई, उसका निर्माण करवाया और पेंटिंग करवाई, दोबारा भी पेंटिंग करवाई। हमारे यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं था, जिसका निर्माण करवाया। इसके अतिरिक्त, अपने यहाँ नाली का निर्माण करवाया, खड़ंजे का निर्माण करवाया और सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी कराया। हमारे यहाँ खड़ंजे की स्थिति बहुत खराब थी। पुराने कार्यकाल में कई गाँव खड़ंजे से वंचित थे। कच्ची सड़कों से आना-जाना पड़ता था। हमने सभी गाँवों को पक्की खड़ंजे से जोड़ा। दो-तीन जगह नालियों का निर्माण भी करवाया। और यदि जनता चाहेगी तो हम दोबारा फिर प्रधान बनेंगे। हमने बहुत विकास कार्य किए हैं। अब यह जनता पर निर्भर करता है, क्योंकि दोबारा प्रधानी चुनाव आ रहा है। जनता हमारा कार्यकाल देखकर जैसा चाहेगी, वैसा व्यवहार करेगी।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement