
दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की बेल्हा राघव पंचायत के प्रधान प्रधान नन्द लाल से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं प्रधान ग्राम पंचायत बेल्हा राघव, नंदलाल। मेरे कार्यकाल को लगभग पाँच साल हो चुके हैं। गाँव में कई जगह पर नाली बनवाई गई, खड़ंजा लगवाया गया, गौशाला बनवाया गया। मनरेगा से तालाब खुदवाया गया एवं गाँव के अधिकतम विकास हेतु समस्त कार्य किए गए। यह एक नई सोच थी कि गाँव का अधिक से अधिक विकास हो। अगली बार यदि सीट आएगी और ग्राम पंचायत के समस्त नागरिक मेरा साथ देंगे, तो इसी तरीके से विकास किया जाएगा। धन्यवाद।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं



































