प्रधान जी के दावे-वादे:गिलौला ब्लॉक की औरैया निधान पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

1
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की औरैया निधान पंचायत के प्रधान पंकज चौधरी प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार। मैं ग्राम पंचायत औरैया निधान से पंकज चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि, विकास खंड गिलौला। मेरे द्वारा गाँव पंचायत औरैया निधान में नाला, नाली, आरसीसी सड़क, खड़ंजा, आर.आर.सी. केंद्र और विद्यालयों में इंटरलॉकिंग तथा विद्यालयों का उच्चीकरण जैसे विकास कार्य कराए गए हैं। मेरे द्वारा कराए गए सभी विकास कार्य और सरकार द्वारा आवंटित धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया गया है। मेरा यही प्रयास है कि गाँव पंचायत का विकास हर संभव तरीके से बेहतर हो सके। मैं अपनी जनता से यह अपील करना चाहूँगा कि जनता हमारी लड़ाई खुद लड़ेगी। मैंने जो भी विकास कार्य करवाए हैं, उनके तहत मेरी जनता का कोई भी कार्य अगर रात 12 बजे भी मुझे फोन किया गया है, तो मैं वहाँ उपस्थित रहा हूँ। इसलिए मुझे पूरा भरोसा और विश्वास है कि हमारी गाँव पंचायत की जनता हमारा पूर्ण सहयोग करेगी।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement