प्रधान जी के दावे-वादे:इकौना ब्लॉक की जोरडीह पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

4
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की जोरडीह पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इकबाल खान से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं मोहम्मद इकबाल खान, प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत जोरडीह, विकास खंड इकौना, जनपद श्रावस्ती। मैंने पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में जनता द्वारा दिए गए सहयोग से विभिन्न मार्गों पर खड़ंजे का निर्माण, नाली का निर्माण, सोख्ता गड्ढों का निर्माण और इंटरलॉकिंग का कार्य कराया है। साथ ही, मैंने अपने प्रयासों से सड़कों का निर्माण भी करवाया है। यदि अगले पंचवर्षीय कार्यकाल में जनता हमें अपना सहयोग देती है, तो हम भरसक प्रयास करेंगे कि अपने ग्राम पंचायत का अधिक से अधिक विकास कर सकें और जनता को उससे अधिक से अधिक लाभ दिला सकें।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement